Connect with us

हल्द्वानी

लालकुआं में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, हल्दूचौड़ की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी थी जिसमें बताया गया कि कुछ समय पहले बिंदुखत्ता का रहने वाला एक 23 वर्षीय युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में किशोरी को बरामद कर लिया गया था लेकिन डर के कारण उसने आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: छात्र संख्या कम होने पर 14 शिक्षक समायोजित, DEO ने जारी किया आदेश


हालांकि, आरोपी युवक ने किशोरी को लगातार परेशान करना शुरू कर दिया और उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस डर से किशोरी ने अपने परिवार को सारी बात बताई। इसके बाद महिला ने पुलिस में तहरीर दी।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया। इस मामले में पास्को एक्ट, बीएनएस और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गौला नदी के किनारे बिंदुखत्ता से गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ते महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को दर्शाती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement