नैनीताल

जिम ट्रेनर ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाया, खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर, आरोपी गिरफ्तार

रामनगर। क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर की करतूत ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि उसने जिम करने आई युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इतना ही नहीं, ट्रेनर ने युवती के मोबाइल से जबरन गूगल पे के माध्यम से उसके खाते से एक लाख रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रामनगर निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन नियमित रूप से पास के जिम में जाती थी। आरोप है कि जिम ट्रेनर ने बहन का मोबाइल छीनकर गूगल पे के जरिये एक लाख रुपये अपने खाते में डाल लिए। खाते से धनराशि कटने का मैसेज पिता के मोबाइल पर आया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जब वह बहन को लेने जिम पहुंचे तो पता चला कि वह वहां नहीं है। जानकारी करने पर पता चला कि ट्रेनर उसे जबरन वाहन से कहीं ले गया है। परिवार ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच में सामने आया कि ट्रेनर ने युवती को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए थे। इसके बाद वह युवती को अपने साथ ले गया और जबरन शादी भी कर ली। कोतवाली रामनगर के एसएसआई मो. यूनूस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पहले ही धोखाधड़ी और अपहरण का मुकदमा दर्ज था। अब शारीरिक संबंध बनाने की धारा भी बढ़ा दी गई है।
शनिवार को पुलिस ने आरोपी अलीम पुत्र बुंदु हसन, निवासी मोहल्ला खताड़ी, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी