Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी की हत्या, आरोपी पति हिरासत में

हल्द्वानी। दिल्ली में काम कर रहे नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के ऊँचाकोट क्षेत्र के ग्राम सभा मल्ला गांव (आम की सार) निवासी प्रेम चन्द्र उर्फ प्यारे लाल (44) पुत्र कुंदन राम की हत्या ने पूरे गांव और परिवार को शोकाकुल कर दिया है। प्रेम चन्द्र दिल्ली के गोपीनाथ सदर बाजार स्थित ट्रेनिंग पॉइंट नामक रेस्टोरेंट में कार्यरत थे।
घटना 29 सितम्बर की देर रात करीब 12:45 बजे की है, जब प्रेम चन्द्र का किसी मामूली बात को लेकर उत्तरप्रदेश निवासी अखलेश से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर प्रेम चन्द्र के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से प्रेम चन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से न केवल रेस्टोरेंट परिसर में हड़कंप मच गया बल्कि मृतक के गांव क्षेत्र में भी गहरा सदमा फैल गया।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अखलेश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच चल रही है।
प्रेम चन्द्र अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मेहनतकश और सरल स्वभाव के प्रेम चन्द्र अपने परिवार की आजीविका के लिए दिल्ली में नौकरी करते थे। उनकी असमय मौत ने सबको गहरे दुख में डाल दिया है।
गांव के लोग और परिजन बेसब्री से उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज 1 अक्टूबर की रात तक प्रेम चन्द्र का शव उनके पैतृक गांव पहुंच जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर प्रवासी श्रमिकों और नौकरीपेशा लोगों की असुरक्षा को उजागर किया है।
गांव और आसपास के क्षेत्र में गमगीन माहौल है, हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर छोटी-सी बात को लेकर किसी की जान लेने की नौबत क्यों आई। प्रेम चन्द्र की मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›