Connect with us

हल्द्वानी

तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाइक सवार की जान : मां की दवा लेकर लौट रहा था बेटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी जगमोहन सूंठा (39) पुत्र देवीदत्त, जो बैंक की कैश वैन का चालक था, अपनी मां के लिए दवा लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल से बाइक से घर लौट रहा था। दोपहर लगभग एक बजे रामपुर रोड पर मारुति कार शोरूम के पास अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार 10 टायरा ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और सड़क पर गिरे जगमोहन का सिर सीधे ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। ट्रक के पहिये से कुचलने पर उसका सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों के रौंगटे खड़े हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही टीपीनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को कुछ दूरी पर खड़ा कर फरार हो गया।
सीसीटीवी से चला ट्रक का पता
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ दिखा कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक को चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा कर भाग गया। इसके बाद ट्रक के स्वामी स्थानीय स्तर पर पुलिस चौकी पहुंच गए।
कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में अभी तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
इस हादसे ने एक ओर जहां परिवार को गहरे दुख में डाल दिया, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। आए दिन तेज रफ्तार और भारी वाहनों के कारण हो रहे हादसे सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement