Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में स्पा सेंटरों पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की छापेमारी, 06 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके चलते 06 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए 60,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया और एक स्पा सेंटर को बंद कर दिया गया।

महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उपनिरीक्षक मन्जू ज्याला, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग फोर्स के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान हल्द्वानी क्षेत्र के The Your Spa, The Golden Spa, Forever Spa और The Releaxe Unisex Spa में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। इन स्पा सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में ग्राहकों का पूर्ण विवरण नहीं था, ग्राहक की आईडी और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया था। इस लापरवाही के चलते इन चारों स्पा सेंटरों पर धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत 10,000-10,000 रुपये के चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन, परिवार में कोहराम मचा

वहीं, काठगोदाम क्षेत्र में स्थित Divine Unisex Spa Centre में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों का सत्यापन नहीं था, उनके पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं थे, विजिटर रजिस्टर में ग्राहकों का विवरण अधूरा था, सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे और स्पा सेंटर का लाइसेंस भी नहीं था। इन गंभीर अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर मालिक का 10,000 रुपये का कोर्ट चालान किया गया और स्पा सेंटर को बंद करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, Green Tea Luxury Spa Centre में भी विजिटर रजिस्टर में ग्राहकों का विवरण नहीं था और कर्मचारियों का सत्यापन नहीं किया गया था। इस लापरवाही के चलते स्पा सेंटर का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत 10,000 रुपये का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा, जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा

इस कार्रवाई के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में पाई गई अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम उठाए। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मन्जू ज्याला, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल महेंद्र भोज और महिला कांस्टेबल लता शामिल थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि शहर में संचालित सभी स्पा सेंटरों की नियमित निगरानी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement