Report by : Paras Bisht
Published at :
चार्टन लॉज की भूमि से अतिक्रमणकारियों को हटाने के प्रशासन ने बिजली-पानी के कनेक्शन काटे

18 परिवारों को 15 सितंबर तक अतिक्रमण खुद ही खाली करने के निर्देश दिए

नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल चार्टन लॉज की भूमि के अतिक्रमणकारियों को हटाने के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने बुधवार को 18 परिवारों के बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए गए। अन्य को 15 सितंबर तक अतिक्रमण खुद ही खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद प्रशासन कभी भी यहां अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई कर सकता है।
प्रशासन अतिक्रमण हटाने को अब सख्त हो चला है। सर्वे में अस्पताल की भूमि पर 40 अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। अवैध रूप से बने भवन स्वामियों को जगह खाली करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। बुधवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम चार्टन लॉज स्थित अतिक्रमण स्थल पर पहुंची। उनके साथ ऊर्जा निगम व जल संस्थान की टीम भी थी। स्थानीय लोगों व महिलाओं ने बिजली पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई का विरोध भी किया। उनका तर्क था कि वह 20 सालों से यहां रह रहीं हैं। इस तरह से अचानक वह अपने घर खाली करके कहां जाएंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›