Connect with us

नैनीताल

20 दिन तक नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग रात 8 बजे से सुबह 7 बजे रहेगा बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हनुमानगढ़ी से रूसी बाईपास तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य फिर शुरू

नैनीताल। नैनीताल में सीवर ट्रीटमेंट परियोजना के तहत हनुमानगढ़ी से रूसी बाईपास तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य फिर शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते अगले 20 दिनों तक रात आठ से सुबह सात बजे तक हल्द्वानी रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोग कालाढूंगी व भवाली रोड से हल्द्वानी या अन्य स्थानों को जा सकते हैं।
यह बीते दिनों बारिश के चलते काम रोक दिया गया था। परियोजना प्रबंधक नीरज उपाध्याय ने बताया, हनुमानगढ़ी से रूसी तक लाइन बिछाने के लिए बुधवार रात से काम फिर शुरू कर दिया है। वहीं एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि रात में 8 बजे से सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।

Select Language

Advertisement