Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल: मोनिका बनीं हल्द्वानी की नई एसडीएम, कैंचीधाम की जिम्मेदारी बदली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल जनपद में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसडीएम मोनिका को हल्द्वानी भेजा गया है, जबकि प्रशिक्षु आईएएस दिव्यांशु मीणा को कैंचीधाम की जिम्मेदारी मिली है।

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। शासन के दिशा-निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने कई उप जिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस नई व्यवस्था के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।


यह प्रशासनिक फेरबदल डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार (PCS) का चम्पावत तबादला होने के बाद किया गया है। जनहित और सुचारू प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए शासन ने तुरंत यह कदम उठाया। जारी आदेश के अनुसार, श्री कैंचीधाम की उप जिला मजिस्ट्रेट एवं परगनाधिकारी श्रीमती मोनिका को अब हल्द्वानी भेजा गया है। वे तत्काल प्रभाव से हल्द्वानी की नई एसडीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
वहीं, धारी के उप जिला मजिस्ट्रेट अनुराग आर्या को अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अपने परगना धारी के साथ-साथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री कैंचीधाम परगने का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही, तेजतर्रार प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दिव्यांशु मीणा को अपर उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम के रूप में तैनात किया गया है। आईएएस दिव्यांशु मीणा को न्यायिक कार्यों को छोड़कर सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि इस अतिरिक्त कार्यभार के लिए अधिकारियों को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा। इस फेरबदल से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दवानी रामनगर में प्राधिकरण ने रेरा के तहत सम्मलित 56 गांव की लिस्ट जारी की और समझने के लिए कार्यशाला की तिथि घोषित की।

Select Language

Advertisement