Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा: शौकियाथल के छात्रों का खेल में दबदबा, 3 खिलाड़ी सांसद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जागनाथ विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शौकियाथल के छात्रों ने विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते। 3 छात्र पिथौरागढ़ में सांसद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

अल्मोड़ा। जिले स्थित जागनाथ विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शौकियाथल के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में शानदार खेल दिखाते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रतियोगिता के एथलेटिक्स मुकाबलों में विद्यालय की छात्रा प्रिया गोस्वामी ने 400 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सोनी गोस्वामी ने 200 मीटर दौड़ में अपनी गति का परिचय देकर रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा 4×100 मीटर रिले दौड़ में प्रिया गोस्वामी और सोनी गोस्वामी की जोड़ी ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम करते हुए पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
फील्ड स्पर्धाओं और लंबी दूरी की दौड़ में भी विद्यालय के छात्रों का दबदबा बना रहा। छात्रा अंजली राणा ने गोला फेंक स्पर्धा में शानदार थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, बालकों के वर्ग में गोपाल राणा ने 1500 मीटर दौड़ में कड़ी चुनौती पेश करते हुए रजत पदक जीता, जबकि संदीप गोस्वामी ने 800 मीटर दौड़ में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
इनमें से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 3 छात्र-छात्राओं का चयन पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली आगामी सांसद स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने सभी विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा पिथौरागढ़ में होने वाली आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं: 108 एंबुलेंस न मिलने पर 16 साल की बेटी की गोद में मरीज ने तोड़ा दम

Select Language

Advertisement