Report by : CWN Desk
Published at :
1 जुलाई से शुरू होगी तीर्थयात्रियों के लिए अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले की जाने वाली प्रथम पूजा में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 1 जुलाई से तीर्थयात्रियों के लिए अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी।
उन्होंने ट्वीट किया, वार्षिक अमरनाथ यात्रा की पारंपरिक शुरुआत के तौर पर प्रथम पूजा में मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ा। जम्मू कश्मीर प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है कि तीर्थयात्रियों की सहूलियत एवं कल्याण के लिए यथासंभव प्रबंध किए जाएं।सिन्हा ने कहा कि श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड यह सुनिश्चित करने की हर संभव कर रहा है कि इस तीर्थाटन के दौरान श्रद्धालुओं की जरूरतों का यथासंभव ध्यान रखा जाए। वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन 31 अगस्त को होगा। उधर, सीमा सड़क के महानिदेशक (डीजीबीआर) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने शनिवार को बालटाल और चंदनवाड़ी का दौरा कर अमरनाथ यात्रा मार्ग की मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›