Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

हल्द्वानी में एक निजी प्रतिष्ठित स्कूल की आनलाइन क्लास में चल गई अश्लील वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आपत्तिजनक दृश्य देख बच्चे और उनके साथ जुड़े अभिभावक सहमे
हल्द्वानी
। नैनीताल रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठित स्कूल ने सोमवार को बच्चों के लिए संगीत की आनलाइन क्लास आयोजित की गई। इस दौरान अचानक स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा। वीडियो में आपत्तिजनक दृश्य देख बच्चे और उनके साथ जुड़े अभिभावक असहज हो गए। इस संबंध में अभिभावकों ने शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन को सूचित करने का प्रयास किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा।

यह भी पढ़ें 👉  जयमाल की रस्म के बाद दुल्हन मंडप से प्रेमी के साथ फरार, बगैर दुल्हन के लौटी बरात

कक्षा के दौरान ऐसी हरकत होने से अभिभावकों में काफी गुस्सा है। एक अभिभावक ने बताया कि संबंधित स्कूल में बोर्ड कक्षाओं के छात्रों की परीक्षा थी। ऐसे में कक्षा छह के विद्यार्थियों का अवकाश किया गया था और पढ़ाई आनलाइन माध्यम से कराई गई। सुबह – करीब 11:30 बजे संगीत की कक्षा प्रस्तावित थी। हालांकि, शुरुआत के 10 मिनट शिक्षक नहीं जुड़ पाए थे। बच्चे अध्यापक के क्लास लेने का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक एक बच्चे की स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा। अभिभावक ने बताया इस विषय को अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में उठाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के एमबीपीजी और डीएसबी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां पूरी, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement