Report by : कालू वर्मा
Published at :
सोमवती अमावस्या पर 7 लाख 50 हजार 500 श्रद्धालुओं ने किया स्नान, रात को सन्नाटा
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरकी पैड़ी पर सुबह 4 बजे से शाम 8 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नान के बाद गंगा आरती में खड़े होने तक जगह नहीं मिली। cwn से सुबह से हरकी पैड़ी के स्नान से लेकर गंगा आरती आप तक पहुंचाई। अब रात में हरकी पैड़ी का नजारा भी आपको दिखा रहे हैं। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन जहां पूरे दिन हरकी पैड़ी से लोगों की भीड़ रही वहीं अब लोग ढूंढने से भी नहीं दिख रहे हैं। दिन के स्नान की भीड़ और रात का सन्नाटा खुद देखिए।



