नैनीताल

भवाली में आक्रोश: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा, बाजार बंद और कोतवाली का घेराव

भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद भारी तनाव। हिंदूवादी संगठनों ने किया बाजार बंद और कोतवाली का घेराव। पुलिस ने आरोपी साहिल को किया गिरफ्तार।

भवाली (नैनीताल): उत्तराखंड के भवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की खबर फैलते ही भारी तनाव व्याप्त हो गया है। इस घटना को लव जिहाद (Love Jihad) से जोड़ते हुए हिंदूवादी संगठनों ने गुरुवार को जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने न केवल कोतवाली का घेराव किया, बल्कि जुलूस निकालकर भवाली बाजार भी पूरी तरह बंद करवा दिया।
मामला तब सामने आया जब अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी कि एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी गर्भवती है। पुलिस ने तत्काल किशोरी के परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और भवाली में टैक्सी चलाता है।
हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि आरोपी साहिल नाम बदलकर भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की। संगठनों के आह्वान पर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए, जिससे पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया।
एस.पी. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO), रेप और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों ने जनता से शांति की अपील की है और कानून हाथ में न लेने की हिदायत दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता भवाली में ही टेलर मास्टर का काम करते हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पूर्व में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी