Report by : Paras Bisht
Published at :
8 फरवरी को लगी थी गोली, हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई
हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा में घायल एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत होने की खबर है। 8 फरवरी को घायल को गोली लगी थी। हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
बनभूलपुरा में बवाल बाद प्रशासन ने उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए थे। हिंसा में काफी नुकसान हुआ है। कर्फ्यू अभी लागू है। आठ फरवरी को हिंसा के दौरान घायल हुए बनभूलपुरा निवासी अलबसर, इशरार और शहनवाज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। तीनों की हालत गंभीर थी। इशरार के सिर में गोली लगी थी जो आर-पार हो गई थी और इलाज के दौरान आज उसकी सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई है। अब तक दंगे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है।