Report by : Paras Bisht
Published at :
एएनटीएफ ने रोडवेज चालक समेत 3 अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया

स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए कीमत, रुदपुर से पकड़े गए आरोपी

एएनटीएफ ने रोडवेज चालक समेत 3 अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया


देहरादून
। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार के दिशा  निर्देशन पर  एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश  के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कल शाम को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत जनपद उधम सिंह से  03 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उनके  कब्जे से करीब 521 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक रामपुर जनपद में यूपी पुलिस में तैनात रविकांत से लेकर आए हैं रविकांत द्वारा उनको यह स्मैक रुद्रपुर में इंदिरा चौक के पास किसी व्यक्ति को देनी थी यूपी पुलिस में नियुक्त आरक्षी द्वारा उन्हें बताया था कि इंदिरा चौक पहुंचकर फोन करना वह बतायेगा कि किसको स्मैक देनी है. ANTF टीम द्वारा तीनों अभियुक्त को इंदिरा चौक से पहले ही ए.एन.झा इंटर कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण-
1. आलम पुत्र अनीश अहमद निवासी बाग्गी थाना गंज जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश। उम्र 22 वर्ष   बरामद स्मैक 190 ग्राम
2. गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बिसरात नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश। उम्र 26 वर्ष
बरामद स्मैक 175 ग्राम
3. जीशान अली पुत्र नबी अहमद निवासी मिलंक मंडी थाना भोट जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश। उम्र 24 वर्ष
बरामद स्मैक 156 ग्राम
बरामद माल का विवरण-
521 ग्राम अवैध स्मैक  बरामद
होंडा साइन UP 22 AY 8879, हीरो स्प्लेंडर UP 22 L 1208
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें.  एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536

*एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-*
1..उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
2. अ0 उ0नि0 जगवीर शरण
3. मुख्य आरक्षी संजय कुमार
4. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
5.आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान
6. आरक्षी अमरजीत सिंह
7. आरक्षी इसरार अहमद
8.आरक्षी राजेंद्र सिंह
9.आरक्षी नवीन कुमार
10.आरक्षी जितेंद्र

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›