Report by : CWN Desk
Published at :
दिवाली से पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का तगड़ा झटका, 209 रुपये महंगा हुआ कामर्शियल सिलेंडर

हल्द्वानी। अक्टूबर महीने में नवरात्र, दशहरा है। पर्वों से पहले ही कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपये बढ़ा दिए हैं। जिसके बाद सिलेंडर 1,731.50 रुपये का हो गया है।
इससे पहले कंपनियों द्वारा बीते 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 157 रुपये की कटौती की गई थी और इससे ज्यादा अब इजाफा कर दिया गया है। सितंबर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटने के बाद इसकी कीमत दिल्ली में 1,522 रुपये हो गई थी। एक अक्टूबर 2023 से दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों की बात करें तो, कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1636 रुपये का नहीं बल्कि अब 1839.50 रुपये का मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1482 रुपये से बढ़कर 1684 रुपये, जबकि चेन्नई में ये 1898 रुपये में मिलेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›