Report by : CWN Desk
Published at :
रेरा आंदोलन खत्म नहीं हुवा है, 5 अक्टूबर तक धरना स्थगित कर रहे हैं समाप्त नही : बलजीत सिंह

हल्द्वानी- देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले युवा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी द्वारा रेरा एक्ट के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन स्थल बुद्ध पार्क में पहुंचकर प्रेस वार्ता की गई। वार्ता में युवा किसान संघर्ष समिति के संयोजक बलजीत सिंह ने की रेरा एक्ट को लेकर किसानों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन अभी खत्म नही हुआ है। आंदोलन को मुख्यमंत्री के आश्वासन पर 5 अक्टूबर तक स्थगित किया जा रहा है। जब तक रेरा एक्ट पूर्णरूप से खत्म नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। बलजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चार बिंदुओं पर वार्ता हुई है, मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट किया गया कि हल्द्वानी और रामनगर तहसील में पूर्व की भांति व्यवस्था जारी रहेगी और एक कमेटी बनाकर अगले 6 महीने के भीतर रेरा के नियमों में किस तरह सुधारीकरण किया जाए उस पर कमेटी निर्णय लेगी । इसके अलावा जमीनों की खरीद और बिक्री पूर्व की भांति होगी वहीं किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने कहा कि हमने 5 अक्टूबर तक सरकार को ड्राफ्ट के लिए समय दिया है 5 अक्टूबर तक हम अपना धरना स्थगित कर रहे हैं समाप्त नही। संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का धन्यवाद अदा किया है। उन्होंने कालाढूंगी विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और एक सेतु की तरह काम करते हुए किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुचाया ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›