Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बागेश्वर में नशा तस्कर गिरफ्तार किया, 5 किलो 305 ग्राम चरस बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26 लाख रुपए आंकी गई कीमत

♦️  *गिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से चरस की तस्करी में रहा है, संलिप्त*

♦️ *अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर था, एएनटीएफ की रडार पर।।*

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत* एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अभिनव कुमार के दिशा  निर्देशन पर  *एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश  के क्रम में* सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में *ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) एवं जनपद बागेश्वर के थाना बैजनाथ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा* कल रात्रि को कार्रवाई करते हुए जनपद बागेश्वर के थाना बैजनाथ क्षेत्रअंतर्गत  *01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को  गिरफ्तार कर उसके  कब्जे से करीब 5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।* गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने *पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस पहाड़ों से अलग-अलग व्यक्तियों से खरीद कर लाल कुआं/ रुद्रपुर आदि मैदानी क्षेत्र में   बेचने जा रहा था.* ANTF टीम  द्वारा अभियुक्त को कंधार बैंड ग्वालदम रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर उपचुनाव से पहले नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख उनकी पत्नी भाजपा में शामिल

*एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि  ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।*

*ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में 27 किलो 412 ग्राम चरस, 7 किलो 915 ग्राम अफीम तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई थी*

*गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-*

*1. दया किशन तिवारी पुत्र स्वर्गीय पूर्णानंद तिवारी, निवासी नियर अरिहंत स्कूल हल्दुचौढ. थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष*

यह भी पढ़ें 👉  शांतिभंग के आरोपियों की भगवानपुर क्षेत्र में निकाली गई बारात

*बरामद माल का विवरण-*

*5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें.  एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536

*एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-*
1. निरीक्षक पावन स्वरूप
2. उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
3. अ0 उ0नि0 जगबीर शरण
4. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
5. मुख्य आरक्षी संजय कुमार
6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
7. मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कंनवाल(तकनीकी सहयोग)
थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष बैजनाथ कुंदन रौतेला
2. अपर पुलिस उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश बबाड़ी
3. आरक्षी नरेंद्र कुमार
4. आरक्षी राजेश भट्ट
5. आरक्षी सुरेंद्र कुमार

Select Language

Advertisement