Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज, अल्मोड़ा जिले में विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त

एआईसीसी एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोथीया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश नेतृत्व ने अल्मोड़ा जिले में विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। एआईसीसी एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोथीया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बबलू अलमियां को कांग्रेस हाईकमान ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कमल पंत, द्वाराहाट के लिए मनीष सिंह, सल्ट के लिए किशोरी लाल, रानीखेत के लिए कुलदीप सिंह, जागेश्वर के लिए रमेश बिष्ट को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस हाईकमान का ये जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी मिलने पर राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कृष्ण सिंह बिष्ट, राजेंद्र बाराकोटी, कुंदन सिंह भंडारी, शिवराज नयाल, रमेश भाकुनी, गोपाल सिंह खोलिया, किशोर नयाल, बालम भाकुनी, राजू भट्ट, सुरेश बोरा, भुवन दोसाद, प्रकाश बिष्ट, रिंकू बोरा, प्रकाश खाती आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›