Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में यूको बैंक के एटीएम में लूट की कोशिश, बैंक प्रबंधक ने दर्ज कराया मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। यूको बैंक के एटीएम में लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। एटीएम का शटर तोड़कर लूट की कोशिश की गई। इस मामले में बैंक प्रबंधक की तरफ से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
नगर में घनी आबादी के बीच सिल्थाम स्थित यूको बैंक के एटीएम में 10 जनवारी को 1 बजे रात एक अज्ञात लुटेरे ने एटीएम का शटर तोड़कर लूट की कोशिश की। उसने एटीएम से लूट के लिए काफी प्रयास किए पर उसे सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उसे हारकर वापस लौटना पड़ा।
11 जनवरी को बैंक पहुंचने पर जब प्रकरण की जानकारी सामने आई तो सभी हैरान रह गए । बैंक प्रबंधक दीपक कुमार ने मामले में तत्काल कोवताली में तहीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रकरण में पुलिस के हाथ एटीएम में लगाए गये सीसीटीवी के फुटेज मिले हैं। जिसमें एक व्यक्ति एटीएम में लूट की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। लूट को आए व्यक्ति ने मास्क नहीं पहना था, लेकिन उसका चेहरा एटीएम में साफ नजर नहीं आ रहा है। इसके रास्ते में कई जगह एटीएम लगे हैं। ऐसे में पुलिस सभी एटीएम की फुटेज का उपयोग कर अपराधी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

Select Language

Advertisement