देहरादून
अनुराग डोभाल ने मौत को दी मात, शरीर पर दिखे गहरे जख्म; क्या फिर टूट गया रितिका से रिश्ता?
बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल (The UK07 Rider) ने सुसाइड की कोशिश के बाद झकझोर देने वाले जख्म दिखाए। जानें क्यों 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी रितिका उनसे फिर दूर हो गई हैं।
देहरादून। ‘बिग बॉस 17’ फेम और मशहूर मोटोव्लॉगर अनुराग डोभाल (The UK07 Rider) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे भयावह दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने वाले अनुराग अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। कई दिनों तक आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी की है। हालांकि, शारीरिक रूप से वह अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं और गहरे जख्मों से जूझ रहे हैं।
अनुराग ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने जख्मों की तस्वीरें साझा कर फैंस को झकझोर दिया है। इन तस्वीरों में उनकी चोटों की गंभीरता साफ देखी जा सकती है, जो उस खौफनाक हादसे की गवाही दे रही हैं। अनुराग डोभाल ने एक पोल के जरिए अपने चाहने वालों से पूछा कि क्या उन्हें दोबारा व्लॉगिंग शुरू करनी चाहिए। फैंस ने भारी समर्थन के साथ उन्हें नई शुरुआत करने का हौसला दिया है, जिससे साफ है कि वह जल्द ही कैमरे के सामने लौट सकते हैं।
हैरानी की बात यह है कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी रितिका चौहान एक बार फिर उनसे दूर हो गई हैं। अनुराग के मैनेजर ने खुलासा किया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रितिका उनके साथ नहीं हैं। रितिका इस वक्त आठ महीने की गर्भवती हैं, ऐसे नाजुक समय में उनके दोबारा दूर जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मैनेजर के अनुसार, अनुराग डोभाल फिलहाल अपने एक दोस्त के फार्महाउस पर रहकर इलाज करवा रहे हैं।
यूके 07 राइडर के फैंस अब उनकी सलामती और रितिका के साथ उनके रिश्तों में सुधार की दुआ कर रहे हैं। अनुराग ने अपने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उनके कठिन समय में साथ दिया। अब देखना होगा कि क्या यह कपल अपने आने वाले बच्चे के लिए आपसी कड़वाहट को खत्म कर पाता है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक लगातार उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं।
