Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

ट्रैवल गाइड बनकर पर्यटकों को सप्लाई करता था चरस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मर्चेंट नेवी में नौकरी कर चुके युवक को पुलिस ने एक किलो चरस के साथ दबोचा
देहरादून।
मर्चेंट नेवी में नौकरी कर चुका युवक पर्यटकों को घूमाने की आड़ में ट्रैवल गाइड बनकर चरस का धंधा करते पकड़ा है। रायपुर थाना पुलिस ने ट्रैवल गाइड को एक किलो चरस के साथ दबोचा है।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिर्जापुर सहारनपुर चरस लेकर रायपुर क्षेत्र में आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकर पहचान आदर्श कुमार निवासी अहीर मंडी हाथीबड़कला के रूप में हुई है। पूछताछ में बताया कि वह 2017 तक अकॉर्डशिप मैनेजमेंट कंपनी मुंबई में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने के कारण वह बाहर हो गया। उसने खुद की ट्रैवलिंग गाइड की कंपनी एडवेंचर खोली, जिसमें वह पर्यटकों को ऋषिकेश और उत्तरकाशी टैक्सी उपलब्ध कराकर कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करता था। वह बाहर से आने वाले पर्यटकों को चरस उपलब्ध करवाता था। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement