Connect with us

हरिद्वार

रामनवमी पर सुबह वीआईपी घाट पर शुरू होगा संन्यास दीक्षा कार्यक्रम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मोहन भागवत, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण सहित अनेक संतों संयासियों को देंगे आशीर्वचन

हरिद्वार। कल रामनवमी के पावन पर्व पर संन्यास दीक्षा प्रक्रिया सुबह 5 बजे से वीआईपी घाट पर योग सत्र से प्रारंभ होगी। साथ ही जो अन्य विधि-विधान पूर्ण होंगे, उनकी संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है।
प्रात: ऋषिग्राम में नवसंन्यासी विरजा होम संपन्न करेंगे।‌‌ इसमें हिंदू भिक्षू अग्नि के समक्ष आहुति देकर संन्यास की शपथ लेता है।‌‌ यह पूर्ण संन्यास प्रक्रिया का हिस्सा है।‌‌ फिर वो सब सुबह 7 बजे समूह में वीआईपी घाट, हर की पौढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।
हर की पौढ़ी पर उनका दिव्य स्वागत होगा।‌‌फिर गंगा घाट पर संन्यास की निम्न विधियां की जाएंगी…
i)   गंगा स्नान
ii)  केश एवं‌ यज्ञोपवीत विसर्जन
iii) दण्ड, कमंडल और कसाय (भगवा) वस्त्र अर्पण
iv) श्वेत वस्त्र त्याग और कसाय (भगवा) वस्त्र धारण
v). दिव्य मंत्रोच्चारण के साथ 108 बार पावन गंगाजल से मंगलाभिषेक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी, स्वामी रामदेव जी महाराज, आचार्य बालकृष्ण जी महाराज सहित अनेक संतों के आशीर्वचन
. सायं 4 बजे माननीय श्री अमित शाह जी द्वारा
–पतंजलि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे
–ऋषिग्राम में यज्ञानुष्ठान में भाग लेंगे
–योग भवन, पतंजलि योगपीठ फेज-2 मे़ं नवसंन्यासियों सहित हजारों राष्ट्रधर्मियों को संबोधित करेंगे।‌‌

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement