Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में विवाह समारोह में एक युवक को जबरन जूठी मिठाई खिला दी और उसकी प्लेट में थूका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी स्थित एक वैवाहिक स्थल में शुक्रवार शाम एक युवक की हरकत से माहौल बिगड़ गया। मिठाई का टुकड़ा आधा खाकर दोबारा डोंगे में डालने पर विरोध करने पर उसने एक युवक को जबरन जूठी मिठाई खिला दी और उसकी प्लेट में थूक दिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों की पिटाई कर दी और गहने भी छीन लिए।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार; संपत्ति विवाद व अवैध संबंध बने हत्या की वजह

घटना राजेंद्रनगर स्थित रितेश गार्डन में हुई। रामनगर के छोई निवासी सुधाकर अपने दोस्तों संग विवाह समारोह में पहुंचा था। राजपुरा निवासी विशाल कुमार ने बताया कि मिठाई लेने के दौरान सुधाकर ने बदसलूकी की। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। विशाल का भाई मनीष आर्य बचाने आया तो उसे भी पीटा गया। पुलिस ने लूटपाट और हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, नामजद आरोपी सुधाकर की तलाश जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement