Report by : CWN Desk
Published at :
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा मिलेगी

गौचर और गोविंद घाट से हेलीकॉप्टर की सुविधा दिन में तीन घंटे उपलब्ध रहेगी
जोशीमठ
। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार गौचर और गोविंद घाट से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलेगी। यह सेवा दिन में तीन घंटे उपलब्ध रहेगी।
हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का संचालन 25 मई से शुरू होगा, जबकि बदरीनाथ धाम की हेली सेवा 12 मई से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रविशंकर ने बताया, बदरी-केदार मंदिर समिति और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अनुरोध पर इन दोनों तीर्थ स्थलों के लिए इस बार हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
गौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए दिन में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रहने के समय तीन घंटे तक हेली सेवा संचालित होगी। बताया, हेमकुंड साहिब के लिए 25 मई से हेली सेवा शुरू करने का निर्णय हुआ है, जबकि बदरीनाथ धाम के लिए कंपनी के ऑपरेटर से वार्ता की जाएगी। ऑपरेटर की सहमति पर 12 मई या फिर 25 मई से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी। यदि यह सेवा सफल रही तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›