Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज देहरादून में लगेगा दरबार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ग्राउंड के चारों तरफ जीरो जोन, यह रहेगा रूट प्लान, सिटी बसों के लिए रूट डायवर्ट व्यवस्था
देहरादून। पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार आज शाम चार बजे से रात 11 बजे तक परेड ग्राउंड के खेल मैदान में सजेगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंच बनवाने, बैरिकेड लगाने, लाइट व साउंड सिस्टम तैयार करने, महिला पुरुष के लिए अलग अलग गैलरी बनाने पर कार्य देर रात तक चलता रहा। वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दून आगमन को लेकर परिसर में महायज्ञ किया गया।
श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दून आगमन पर शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित खेल मैदान में महायज्ञ किया गया। जिसमें महाराष्ट्र व मुजफ्फरनगर (उप्र) से पहुंचे पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया।
ट्रस्ट के संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि दरबार के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। शाम चार बजे पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री यहां पहुंचेंगे और रविवार सुबह वापस रवाना होंगे।
परेड ग्राउंड में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने के कारण ग्राउंड के चारों तरफ करीब 11 घंटे जीरो जोन रहेगा। दोपहर 12 से क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आगंतुकों व अनुयायियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में चारों तरफ नौ पार्किंग स्थल बनाए हैं। आज, शनिवार को यह दरबार शाम चार बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है।
कार्यक्रम को लेकर, रेंजर ग्राउंड, पवेलियन ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, लार्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट सुभाष रोड, बन्नू स्कूल, गुरुद्वारा ग्राउंड निकट बन्नू स्कूल, द दून स्कूल, जीटीएम पार्किंग निकट द्रोण होटल, सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के अंदर पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और वामपंथी उग्रवादी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बेहतर हुई : शाह

• आईएसबीटी, शिमला बाईपास व जीएमएस रोड से आने वाली सभी बसें, मैक्सी कैब वाहनों को कारगी चौक, पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर चौक होते हुए बन्नू स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क किया जाएगा।

• रिंग रोड व छह नंबर पुलिया से आने वाले सभी वाहन फव्वारा चौक से होते अग्रवाल बेकरी व रेसकोर्स गुरुद्वारा पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

• मसूरी व राजपुर रोड से आने वाले सभी वाहनों को सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के अंदर पार्किंग स्थल में पार्क किया जाएगा।

• प्रेमनगर की ओर से आने वाले सभी वाहन बल्लूपुर से किशननगर चौक होते हुए बिंदाल कट से द दून स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा-मयाली मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत

• दोपहिया व चौपहिया वाहन रेंजर्स ग्राउंड, पवेलियन ग्राउंड, लार्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट, मंगला देवी इंटर कॉलेज व जीटीएम पार्किंग पार्क किए जाएंगे।
सहस्रधारा क्रासिंग, बिंदाल तिराहा, बल्लूपुर चौक, किशननगर चौक, आराघर टी-जंक्शन, तहसील चौक, प्रिंस चौक, बुद्धा चौक

• आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।

• रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जाएंगी।

• रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्रधारा क्रॉसिंग से सहस्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जाएंगी।

• दो नंबर रूट (रायपुर रूट) के सभी विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।

• तीन नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।

• पांच नंबर रूट (आइएसबीटी रूट), आठ नंबर रूट (कांवली रोड रूट) के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।

• प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम बिंदाल तिराहा से वापस भेजे जाएंगे।

• राजपुर रूट के विक्रम बहल चौक से सचिवालय कट, राजपुर रोड से यू-टर्न लेकर वापस भेजे जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement