Connect with us

उत्तराखण्ड

शुक्रवार रात के भूकंप के बाद उत्तराखंड में इस पहाड़ी से निकलने लगा धुआं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गंगोत्री धाम में देवगाड धुआं निकलने से भू-वैज्ञानिक भी हैरान
देहरादून। गंगोत्री धाम में देवगाड के पास पहाड़ी के बीच से धुआं निकल रहा है। धुआं निकलने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन लोगों का कहना है कि बीते शुक्रवार रात आए भूकंप के बाद ही यह धुआं दिख रहा है।
इधर, वाडिया इंस्टीट्यूट से जुड़े रहे भू-वैज्ञानिक डॉ.सुशील कुमार का कहना है कि पहाड़ों में जमीन के नीचे गर्म पानी के स्रोत होते हैं। उन्होंने भूकंप के कारण दरार पड़ने से स्रोत से वाष्प के रूप में धुआं निकलने की बात कही।

Select Language

Advertisement