Report by : CWN Desk
Published at :
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केदारनाथ धाम पहुंचेंगे, मंगलवार दोपहर लौटेंगे

देहरादून। पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। वह यहां दो रातें बिताएंगे और मंगलवार दोपहर को लौटेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी रविवार दोपहर 12 बजे दिल्ली से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ जाएंगे। राहुल इस दौरान पूजा करने के साथ ही श्रद्धालुओं, पंडा-पुरोहितों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी बीते दिनों स्वर्ण मंदिर दौरे की तर्ज पर केदारनाथ मंदिर के निकट ही रात बिताएंगे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने उनके कार्यक्रम को देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए उनके हालिया औचक दौरों की तरह ही रखा है। इस कारण कार्यक्रम की सूचना प्रदेश संगठन को भी अनौपचारिक तौर पर ही मिल पाई। अलबत्ता दौरे में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उपस्थित रहेंगे। गोदियाल एक नवंबर को ही केदारनाथ में यात्रा तैयारियों को देख आए थे, वो फिर शनिवार को केदारनाथ पहुंच गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह राहुल की निजी यात्रा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›