Connect with us

हल्द्वानी

सिर्फ मोदी-मोदी कहने से नहीं जीतेंगे चुनाव’, बंशीधर भगत ने अपनी ही सरकार को चेताया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने जल जीवन मिशन और खराब सड़कों को लेकर सरकार को घेरा।

हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में दिग्गज नेता और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने एक बार फिर अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। हल्द्वानी में आयोजित नैनीताल जिला योजना की महत्वपूर्ण बैठक में भगत ने मंच से ही सरकार को आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सीधी चेतावनी दे दी। उनके इस कड़े रुख से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री खजान दास और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी मंच पर मौजूद थे। बंशीधर भगत ने जल जीवन मिशन की बदहाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर योजनाओं का यही हाल रहा, तो आने वाले चुनावों में भाजपा की राह आसान नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों के सामने जमीनी हकीकत को मजबूती से रखा।
भगत ने साफ लहजे में कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने से चुनाव नहीं जीते जा सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘मोदी जी-मोदी जी’ कहने के साथ-साथ धरातल पर काम दिखना भी बेहद जरूरी है। विधायक ने बताया कि कई मोहल्लों में तीन साल से सड़कें खुदी पड़ी हैं और पाइप डालने के बाद ओवरहेड टैंक का काम अधूरा है, जिससे जनता परेशान है।
हैरानी की बात यह रही कि विधायक ने इस बदहाली के लिए अधिकारियों को सीधे जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने बजट की कमी को मुख्य कारण बताया और कहा कि बजट न होने से सड़कों के गड्ढे नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान ले। भगत की इस खरी-खरी के दौरान मंच पर बैठे अन्य मंत्री और अधिकारी पूरी तरह खामोश नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  जितेंद्र मेहता 'जीतू' बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक, कार्यकर्ताओं में हर्ष
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement