Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी : शादी में जा रहे परिवार के ऑटो को कार ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मां की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के हल्दुचौड़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा। हादसे में रोजी नाम की महिला की मौत, 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया। घायलों का इलाज जारी।

हल्द्वानी। हल्दुचौड़ क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सात अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा निवासी शाहरुख अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बदायूँ जा रहे थे। वे अपने भाई शोएब के ऑटो में सवार होकर लालकुआं रेलवे स्टेशन की ओर निकले थे। जैसे ही उनका ऑटो हल्दुचौड़ स्थित इंडियन गैस प्लांट के पास पहुंचा, तभी एक पेट्रोल पंप से अचानक निकली तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर ही पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने 27 वर्षीय रोजी (पत्नी शाहरुख) को मृत घोषित कर दिया। रोजी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वह अपने पीछे चार मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।
हादसे में शाहरुख, शोएब और बच्चों सहित कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है। रोजी की मौत के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौलापार में भयानक सड़क हादसा, बाइक कैंटर से टकराई, चम्पावत निवासी युवक की दर्दनाक मौत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement