Connect with us

देहरादून

जय श्री राम के नारे न लगाने पर नाई की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉


जय श्री राम के नारे न लगाने पर नाई की पिटाई, मुकदमा दर्ज
देहरादून। भाऊवाला में जय श्री राम नारे नहीं लगाने पर नाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विकासनगर भाऊवाला में अतीक अहमद की नाई की दुकान है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि देर शाम उसकी दुकान में सोनू समेत तीन युवक पहुंचे। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कहा। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की।
पीड़ित ने थानाध्यक्ष सेलाकुई को पूरी घटना बताई। वहीं, थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि अतीक अहमद की तहरीर पर सोनू बिष्ट समेत तीन युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  रोज पैदल चलिए 7 घण्टे और कमाएं 28 हजार रुपये, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने निकाला पैदल चलने का जॉब ऑफर

Select Language

Advertisement