Connect with us

देहरादून

त्रिवेणी घाट के पर नहाते 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अपनी मां के साथ ऋषिकेश घूमने आया था धामपुर बिजनौर का बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र
ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट के पर नहाने के दौरान एक 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। युवक अपनी मां के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।
त्रिवेणी घाट में जी-20 के मद्देनजर निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिस कारण गंगा की मुख्यधारा से हटकर उपधारा में लोग नहा रहे हैं। गुरुवार को 19 वर्षीय अवनीश निवासी दुर्गापुरी चौक, रामनगर, शाहदरा, दिल्ली मूल निवासी ग्राम महावतपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश अपनी मां किरण और एक अन्य रिश्तेदार के साथ यहां घूमने आया था। शाम को वह त्रिवेणी घाट की उपधारा में नहा रहा था तो अचानक वह पानी में डूब गया। 
मौजूदा लोगों ने हल्ला मचाया तो जल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंगा से बाहर निकाल कर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि युवक की मां दिल्ली में किसी निजी फैक्ट्री में काम करती है। 

Select Language

Advertisement