Report by : CWN Desk
Published at :
राज्य में बेसिक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया दोबारा शुरू, बेसिक शिक्षा निदेशालय भर्ती की तैयारी में जुटा

देहरादून। राज्य में बेसिक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया दोबारा शुरू होने जा रही है। सरकार की औपचारिक मंजूरी के बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय भर्ती की तैयारी में जुट गया है।
बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने मंगलवार को सभी डीईओ-बेसिक की बैठक बुला ली है। उनियाल ने बताया कि बैठक में भर्ती को लेकर कई पहलुओं पर निर्णय किया जाना है। विशेषकर काउंसलिंग अवधि एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि पूरे प्रदेश में काउंसलिंग एक ही दिन आयोजित हो। मालूम हो कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी एक ही दिन काउंसलिंग के पक्ष में है। मालूम हो कि 28 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार एनआईओएस डीएलएड को बेसिक शिक्षक भर्ती से बाहर हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इनको बेसिक शिक्षक के लिए पात्र नहीं माना। पिछले साल दिसंबर में हाईकोर्ट ने एनआईओएस डीएलएड को भी भर्ती में शामिल करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ दायर रिट पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया था। आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने सरकार से भर्ती शुरू करने के लिए अनुमति मांगी थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›