Connect with us

उत्तराखण्ड

पीआरडी ब्लॉक कमांडरों का मानदेय 600 से बढ़ाकर 1000 और हल्का सरदारों का 600 रुपये मिलेगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आपदा ड्यूटी में पीआरडी जवानों को 50 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त मानदेय, हर दो साल में एक गर्म और एक सामान्य वर्दी मिलेगी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर आपदा ड्यूटी में पीआरडी जवानों को 50 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त मानदेय देने की घोषणा की है। जवानों को अब हर दो साल में विभाग एक गर्म और एक सामान्य वर्दी देगा। ब्लॉक कमांडरों का मानदेय 600 से बढ़ाकर 1000 और हल्का सरदारों का मानदेय 300 से बढ़ाकर 600 किया गया है। अब पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तरह प्रतिमाह 200 रुपये धुलाई भत्ता भी दिया जाएगा।
देहरादून में सोमवार को ननूरखेड़ा स्थित पीआरडी निदेशालय में आयोजित रैतिक परेड का मुख्यमंत्री धामी ने सलामी लेकर शुभारंभ किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ परेड का निरीक्षण किया। जवानों ने बैंड पर देश भक्ति गीतों की धुन पर कदमताल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा, आपदा, कांवड़ हर स्थिति में पीआरडी जवान अपना विशेष योगदान देते हैं। सिल्क्यारा रेस्क्यू में भी पीआरडी जवानों ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। हाल ही में पीआरडी जवानों के मृतक आश्रितों के पंजीकरण का शासनादेश हुआ है। इसके तहत 116 आश्रितों को पंजीकृत किया गया है। इनमें से 70 को रोजगार दिया गया। प्रांतीय रक्षक दल कल्याण कोष संशोधित नियमावली अगस्त 2023 में बनाई गई है। इसमें विभिन्न श्रेणियों में आर्थिक सहायता का दायरा बढ़ाया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पीआडी जवानों का विकास हो रहा है। मासिक मानदेय के अतिरिक्त पीआरडी जवानों को प्रतिदिन ड्यूटी के हिसाब से भुगतान होता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया

Select Language

Advertisement