Connect with us

उत्तराखण्ड

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 14 फरवरी औरकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 8 मार्च को होगी तय

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 14 फरवरी को नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) में विधि विधान पंचांग गणना के बाद तय होगी। महाराजा मनुजेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह और बदरीनाथ धाम रावल की उपस्थिति में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने तिथि तय करेंगे। महाराजा मनुजेंद्र शाह कपाट खुलने की तिथि की घोषणा करेंगे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरागत रूप से राजमहल नरेंद्रनगर में तय होने के लिए 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से धार्मिक समारोह शुरू होगा। पूजा अर्चना, पंचांग गणना के बाद दोपहर तक कपाट खुलने की तिथि घोषित हो जाएगी। इसी दिन तेल कलश यात्रा की भी तिथि तय की जाएगी।
कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम में बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद, नंबूदरी मंदिर के समिति पदाधिकारी, डिमरी केंद्रीय पंचायत पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार 8 मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) में विधि-विधान पंचांग गणना के बाद तय होगी। इसी दिन श्री केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जाएगा।

Select Language

Advertisement