Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू, प्रदेशभर में 165 केंद्र संवेदनशील घोषित

रामनगर। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने कहा, उत्तराखंड बोर्ड की 27 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 165 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
शिक्षा निदेशक के मुताबिक, इस बार 10वीं में एक लाख 16 हजार 178 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें एक लाख 14 हजार 328 संस्थागत और 1,850 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं, जबकि 12वीं में 94,470 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें 90,474 संस्थागत और 3,996 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।
परीक्षा के लिए 1,228 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं, जिसमें से 47 एकल और 1,181 मिश्रित केंद्र हैं। शिक्षा निदेशक ने कहा, परीक्षा केंद्रों में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन एवं कक्ष निरीक्षकों की तैनाती मुख्य शिक्षा अधिकारी के स्तर से की जाएगी। इस संबंध में सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य और 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन का काम 27 मार्च से 10 अप्रैल 2024 तक किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए राज्य, मंडल एवं जिला स्तर पर सचल दलों की तैनाती की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›