Report by : CWN Desk
Published at :
गूलरभोज डैम में मामूली विवाद के बाद गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

पिथौरागढ़। बेरीनाग से 45 किलोमीटर दूर नाघर गांव में होली के बाद घर के आंगन में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

होली के बाद हुआ झगड़ा, चाकू घोंपकर की हत्या

नाघर गांव निवासी 38 वर्षीय नरेंद्र मेहता अपने बड़े भाई बालम मेहता के साथ घर के आंगन में बैठा था। बालम हरियाणा की एक निजी कंपनी में काम करता है और होली की छुट्टी में घर आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। तैश में आकर बालम घर की रसोई से चाकू लेकर आया और सीधे नरेंद्र के सीने में घोंप दिया।

अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को बालम और अन्य परिजन जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने पर नरेंद्र के चचेरे ससुर नरेंद्र सिंह कपकोटी ने बेरीनाग थाने में तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालम मेहता को गिरफ्तार कर लिया। एसओ महेश जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया वारदात शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›