राजनीति

अर्पणा यादव को भाया रामगढ़, नीम करौली बाबा के किये दर्शन

कैची धाम में लगाया ध्यान, मांगी खुशहाली की मन्नत

मुक्तेश्वर(नैनीताल)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधु अपर्णा यादव इन दिनों नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के भ्रमण में है । वे रामगढ़ के समाज सेवी व सरपंच बोहरकोट भुवन दरमवाल के आवास पर पहुँची और रामगढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य से अभिभूत हो गई । अपर्णा यादव ने माना कि रामगढ़ की हसीन वादियों से उनका विशेष लगाव है और वे कही भी रहे रामगढ़ के प्रति प्रेम हमेशा उनके दिल मे रहता है ।


उन्होंने कैंची आश्रम पहुँच कर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किये । बाबा के दरबार मे लंबे समय तक ध्यान लगाया। उन्होंने बताया कैची धाम के प्रति उनके मन मे बड़ी आस्था है। और वे बाबा की बड़ी भक्त है । नीम करौली महाराज के आश्रम में आना औऱ दर्शन करना उनके जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण समय है । वही मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश की ख़ुशहाली की कामना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी