नई दिल्ली
भीमताल: कांग्रेस नेता हरीश पनेरू का कड़ा आरोप, विधायक कैड़ा पर नामांकन रद्द कराने की साजिश का दावा
हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। पनेरू ने विधायक राम सिंह कैड़ा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने साजिश के तहत एक 22 वर्षीय महिला का नामांकन रद्द कराया ताकि उनकी पत्नी निर्विरोध बीडीसी सदस्य बन सकें और ब्लॉक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो जाए।
धरने के दौरान हरीश पनेरू का विरोध प्रदर्शन तार्किक, शांतिपूर्ण और मुद्दे पर केंद्रित रहा, जो उनकी राजनीतिक परिपक्वता को दर्शाता है। पनेरू का कहना है कि यह मामला केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए लोकतंत्र की भावना के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इसे महिला की राजनीतिक स्वतंत्रता और अधिकारों का हनन करार दिया।
इस गंभीर आरोप के बाद पनेरू ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी और कहा कि यदि जनप्रतिनिधि ही लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करेंगे तो आम जनता का सिस्टम पर से विश्वास उठ जाएगा। मामला गंभीर है, और अब जनता खुद तय करे कि पंचायत चुनावों में क्या कुछ चल रहा है।
