Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 IPS-8 PPS ट्रांसफर, 4 जिलों के SSP बदले गए; देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड के गृह विभाग ने 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला किया। नैनीताल और पौड़ी समेत 4 जिलों के कप्तान बदले। जानिए किस अधिकारी को कौन सी नई जिम्मेदारी मिली।

देहरादून। उत्तराखंड के गृह विभाग ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 16 आईपीएस (IPS) और 8 पीपीएस (PPS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस सूची में चार जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदला गया है। आईपीएस मंजूनाथ टीसी को नैनीताल जिले का एसएसपी बनाया गया है, जबकि आईपीएस सर्वेश पंवार पौड़ी गढ़वाल जिले के नए एसएसपी होंगे। इस बदलाव से पुलिस मुख्यालय में भी कई आला अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है।

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 IPS-8 PPS ट्रांसफर, 4 जिलों के SSP बदले गए; देखें पूरी लिस्ट


पुलिस मुख्यालय स्तर पर कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के चार्ज बदले गए हैं। एडीजी डॉ. पीवीके प्रसाद से निदेशक अभियोजन की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, जो अब एडीजी एपी अंशुमान को सौंपी गई है। प्रसाद कमांडेंट जनरल होमगार्ड का कार्यभार संभालते रहेंगे। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजी अभिनव को कारागार के साथ अब एडीजी इंटेलीजेंस एंड सिक्योरिटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी एपी अंशुमान से इंटेलीजेंस का चार्ज हटा लिया गया है। वहीं, आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे से कानून व्यवस्था का चार्ज हटाकर उन्हें निदेशक फोरेंसिक का जिम्मा सौंपा गया है।
नैनीताल, पौड़ी, उत्तरकाशी और चमोली जिलों के पुलिस कप्तानों में भी बदलाव हुआ है। एसएसपी नैनीताल रहे प्रह्लाद नारायण को अब एसपी विजिलेंस मुख्यालय भेजा गया है। उनके स्थान पर अब मंजूनाथ टीसी नैनीताल के एसएसपी होंगे। एसपी चमोली रहे सर्वेश पंवार को पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनके स्थान पर चमोली जिला पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी अब एसपी सुरजीत पंवार देखेंगे। उत्तरकाशी की एसपी रहीं सरिता डोबाल को इंटेलीजेंस मुख्यालय भेजा गया है, और उत्तरकाशी के एसपी अब कमलेश उपाध्याय होंगे।
एएसपी पंकज गैरोला को हरिद्वार एसपी सिटी से हटाकर एसपी विकासनगर (एसपी देहात-2 देहरादून) बनाया गया है। आईजी अनंत शंकर ताकवाले को ट्रेनिंग के साथ आईजी मानवाधिकार की जिम्मेदारी मिली है, और आईजी सुनील कुमार मीणा को अब कानून व्यवस्था और जीआरपी का चार्ज दिया गया है। इन तबादलों को राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›