Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बाइक सवार शिक्षक की गड्ढे में गिरने से मौत, छात्रा को कार ने कुचला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में गंगोलीहाट के शिक्षक और धारचूला की बीएड छात्रा की मौत हो गई। वहीं डेंगू से एक महिला ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 1030 बजे मुखानी थाना क्षेत्र में व्हाइटहॉल स्कूल के सामने बरसात के कारण हुए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार शिक्षक जीवन प्रकाश पंत (34) पुत्र चन्द्र शेखर पंत, निवासी आदर्श कॉलोनी, लोहरियासाल मल्ला, हल्द्वानी की मौत हो गई। मूल रूप से गंगोलीहाट पिथौरागढ़ के रहने वाले जीवन, हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक थे।
वहीं, दूसरी घटना में पिथौरागढ़ के बांडी धारचूला निवासी आशा बुदियाल (25) पुत्री दयान सिंह बुदियाल को मंगलवार को लामाचौड़ क्षेत्र में मार्निंग वॉक के दौरान बेकाबू कार ने कुचल दिया, जिसकी एसटीएच पहुंचने से पहले मौत हो गई। आशा आम्रपाली इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहे छोटे भाई विष्णु के साथ किराये पर रहकर बाजपुर से बीएड कर रही थी। आशा की एक बड़ी बहन और दो छोटे भाई हैं, जबकि पिता कारोबारी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement