Report by : CWN Desk
Published at :

मुक्तेश्वर में मोटरसाइकिल सवार पर्यटकों से वसूल रहे है मनमाना किराया

मुक्तेश्वर पुलिस ने की कार्यवाही


मुक्तेश्वर(नैनीताल)। थाना मुक्तेश्वर के अंतर्गत शीतला गेट से लेकर महादेव मंदिर मुक्तेश्वर तक स्थानीय बाइकर्स अवैध तरीके से सवारियों से मनमाने रेट में छोड़ रहे है। जिसको देखते हुए स्थानीय पुलिस ने दो मोटरसाइकिल को सीज कर आठ के कोर्ट के चालान किये। जिससे कार्य मे संलिप्त लोगो मे हड़कंप मच गया।
शनिवार को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी ने बताया आजकल मुक्तेश्वर में पर्यटन सीजन चल रहा है। जिसमे यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वाहनों को गोलचक्कर, मोहन बाजार और शीतला गेट के पास पार्किंग कर दिया जाता है। इस का फायदा उठाते स्थानीय लड़कों द्वारा मोटरसाइकिल में शीतला गेट से लेकर महादेव मुक्तेश्वर के गेट तक मनमाने रेटों में पर्यटकों को बाइक से ले जाया जा रहा था। जिस पर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 बाइकों को पकड़ा जिसमें से दो बाइकों को सीज कर 8 बाइकों का कोर्ट का चालान कर दिया है। उन्होनो बताया सभी मोटरसाइकिल प्राइवेट की नंबर की है। वही इस कार्यवाही से स्थानीय युवाओं में हड़कंप मच गया। और कई इधर-उधर भागते नजर आए। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्यों में कोई भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर पर्यटकों को इसी तरह की भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›