Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

कथा वचन में चेन स्नेचर महिला गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कनखल/हरिद्वार- कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला से भागवत कथा के दौरान सोने की चेन चोरी करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कनखल थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि ग्राम जमालपुर कला में श्रीमदभागवत कथा के दौरान चौधरी नाथीराम की पत्नी शशिबाला देवी व संगीता देवी पत्नी संजय चौधरी निवासी ग्राम जमालपुर कला के गले में पहनी हुई सोने की चेन चोरी हो गई थी। जोकि प्रसाद वितरण करते समय चोरी की गई थी। जिसके संबंध में चौधरी नाथीराम की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। जगजीपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में मामले के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई थी। चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर ने बताया कि प्रकरण के मद्देनजर थाना स्तर पर थानाध्यक्ष द्वारा उच्चाधिकारी गणों के निर्देशन में एक पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। मुखबिर की सूचना पर आदी योगी कॉलोनी नियर क्रिस्टल वर्ल्ड बहादराबाद से आरोपी छाया देवी पत्नी किशन निवासी गांधी विहार नियर न्यू चंडी मंदिर थाना देहात जिला हापुड उत्तर-प्रदेश हाल निवासी आदी योगी कॉलोनी नियर क्रिस्टल वर्ल्ड थाना बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन कार और चोरी की गई सोने की चेन बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में जगजीतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर, महिला उपनिरीक्षक सोनल, कांस्टेबल सत्येंद्र रावत, महिला कांस्टेबल प्रभा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में देवलातल्ला पजाया, गौजाजाली बिचली और कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला में दो कालोनियां अवैध

Select Language

Advertisement