उत्तराखण्ड

भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल बने समिति संयोजक

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया
देहरादून। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को विशेष संपर्क अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बनी चुनाव प्रबंधन समिति में 38 विभागों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि चुनाव प्रबंधन समिति में संयोजक राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और सह संयोजक आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी एवं राजेंद्र बिष्ट होंगे।
न्यायिक मामले और चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख के रूप में संजय गुप्ता और सह प्रमुख जयवर्धन कांडपाल, प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण प्रमुख के रूप में राजेंद्र ढिल्लो और सह प्रमुख खीमा शर्मा होंगे। विज्ञापन अभियान विभाग में प्रमुख विपिन कैंथोला और सह प्रमुख दिलीप कंडारी व दीप कोश्यारी, घोषणा पत्र विभाग में सह प्रमुख बलवंत सिंह भौर्याल, दीप्ति रावत एवं राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, आरोप पत्र विभाग में प्रमुख मुन्ना सिंह चौहान और सह प्रमुख नेहा जोशी जिम्मेदारी संभालेंगी। विशेष संपर्क विभाग में सह प्रमुख डॉ.आरके जैन, प्रदीप बिष्ट, चुनाव कार्यालय प्रमुख केदार जोशी, कॉल सेंटर प्रमुख विशाल गुप्ता होंगे।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी