Connect with us

उत्तराखण्ड

दशहरा पर्व पर भाजपा नेताओं को मिल सकते हैं दायित्व

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों, परिषदों व आयोगों में दायित्व की आस लगाए बैठे भाजपा के कुछ नेताओं की दशहरा से पहले लाटरी निकल सकती है। दायित्व वितरण की दूसरी सूची सोमवार अथवा मंगलवार को जारी हो सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नवरात्र तक दूसरी सूची जारी करने के संकेत दिए हैं।
यह कभी भी जारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके बाद तीसरी और उसके तत्काल बाद चौथी सूची जारी होगी। मुख्यमंत्री धामी के पहले व अब तक के दूसरे कार्यकाल के लगभग ढाई साल बाद दायित्व वितरण का सूखा 27 सितंबर को खत्म हुआ था। तब 10 भाजपा नेताओं को दायित्व वितरित किए गए थे। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार जल्द ही अन्य नेताओं को भी दायित्व की सौगात देगी। इस पर पार्टी नेता भी टकटकी लगाए हुए हैं।
रविवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रथम चरण में दायित्व वितरण के दृष्टिगत कुल चार सूची जारी करने का निश्चय किया गया है।
पहली सूची में 10 नाम शामिल थे, क्या दूसरी सूची में भी यही संख्या रहेगी, इस पर भट्ट ने कहा कि यह घट-बढ़ भी सकती है। उन्होंने कहा कि तीसरी व चौथी सूची जारी होने के पश्चात अगले चरण के दायित्व वितरण के लिए फिर से विचार विमर्श किया जाएगा। 

Select Language

Advertisement