Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा राज्यसभा प्रत्याशी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के चुनाव में भट्ट नामांकन जांच में सही पाया गया
देहरादून। उत्तराखंड से रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट के चुनाव में नामांकन कराने वाले एकमात्र भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नामांकन पत्र जांच में सही पाया गया। इसके साथ ही भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इसकी घोषणा 20 फरवरी को नाम वापसी का समय बीतने के बाद की जाएगी।
भाजपा प्रत्याशी भट्ट ने गुरुवार को चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को विधानसभा भवन स्थित निर्वाचन कक्ष में इनकी जांच की गई। रिटर्निंग अधिकारी चंद्रमोहन गोस्वामी के अनुसार जांच में भट्ट का नामांकन पत्र सही पाए जाने के बाद निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव में 20 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय है। इसके बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है। यही कारण है कि भाजपा के संख्या बल को देखते हुए विपक्ष ने राज्यसभा की इस सीट के चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नहीं जुटाई। इस चुनाव में विधायक ही मताधिकार का प्रयोग करते हैं।

Select Language

Advertisement