Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। समाजवादी पार्टी (सपा) ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों ने कहा कि इसका कानूनी रूप से विरोध किया जाएगा। उन्होंने दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को परेड मैदान स्थित कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई, जिसमें बनभूलपुरा प्रकरण के अलावा लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत बूथों पर पकड़ मजबूत करने की बात कही। कहा कि इस बार पार्टी पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव गुल्फाम अली ने बनभूलपुरा प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की। इस मौके पर जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी, सगीर मिर्जा, रूही, अंजुम, आभा बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।