Connect with us

उत्तराखण्ड

युवाओं पर विवादित बयान देकर घिरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मांगी माफी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जताया खेद। जानें क्या था पूरा मामला।

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने युवाओं को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यदि उनके वक्तव्य के किसी शब्द से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे क्षमाप्रार्थी हैं।
महेंद्र भट्ट ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके बयान से यदि किसी भी तरह का भ्रम फैला है, तो उसके लिए उन्हें गहरा खेद है।
पूरा मामला शनिवार का है, जब प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संदर्भ में मीडिया को अपना बयान दे रहे थे। उस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए एक शब्द का प्रयोग किया था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
शुरुआत में उन्होंने एक वीडियो जारी कर सफाई दी थी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और उन्होंने ‘साले’ नहीं बल्कि ‘सारों’ शब्द का प्रयोग किया था। हालांकि, बढ़ते विरोध और चौतरफा घिरने के बाद आखिरकार उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली का बड़ा झटका: मार्च से 1.44 रुपये तक महंगी हुई यूनिट

Select Language

Advertisement