Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 27 जुलाई को देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बागेश्वर में स्कूल बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मौसम विभाग ने 27 जुलाई को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का प्रभाव एक बार फिर प्रचंड रूप लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जुलाई के लिए देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाण्डे के आदेशानुसार 27 जुलाई को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लिया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। 28 और 29 जुलाई को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Select Language

Advertisement