Report by : CWN Desk
Published at :
कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत और आठ लोग घायल

घनियाल धार के पास हुआ हादसा, चार गंभीर घायलों को बैजनाथ रेफर किया
चमोली
। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई और आठ लोग घायल हैं। जिनमें से चार गंभीर घायलों को बैजनाथ रेफर कर दिया गया है।
हादसा घनियाल धार के पास हुआ। जहां बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 10 लोग सवार बताये जा रहे हैं। बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। वाहन सवार स्थानीय निवासी थे। घायलों में रोहित पुत्र गंभीर सिंह शाह उम्र 28 वर्ष चालक ग्राम बेनोली थराली, प्रवीन पुत्र अशोक कुमार मयूर विहार फेस एक दिल्ली, अनीता पुत्री प्रताप उम्र 19 ग्राम दाबु जनपद बागेश्वर, कमल किशोर एसएसबी ग्वालदम, मुनी देवी अमित नेगी पुत्र कमल नेगी उम्र 45 वर्ष, गौरव पांडे पुत्र मोहन पांडे उम्र 21 वर्ष शामिल हैं। मृतक राजेंद्र चौधरी पुत्र सुखानी चौधरी उम्र 55 वर्ष बिहार हाल तलवाडी की शिनाख्त हुई हैं। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›